Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore, मामला 72 बीघा जमीन फर्जी नामांतरण का,कलेक्टर शिवम वर्मा का साफ कहना राजस्व मामलों में अनियमि... PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज

BJP MLA vs Collector: रतलाम में कलेक्टर की ‘तानाशाही’ पर भड़की बीजेपी, विधायक चिंतामणि मालवीय का तीखा हमला

2

रतलाम : एक बार फिर कलेक्टर मिशा सिंह को लेकर जनप्रतिनिधियों में नाराजगी देखने को मिली है. कलेक्टर से मिलने आलोट विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ पहुंचे विधायक चिंतामणि मालवीय को आधे घंटे तक कलेक्टर का इंतजार करना पड़ा. इसके बाद वह सीढियों पर ही नीचे बैठ गए. विधायक के सीढ़ियों पर बैठने की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर मिशा सिंह मिलने पहुंची. कलेक्टर ने विधायक से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली.

बीजेपी विधायक किसानों को लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट

आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय ने उज्जैन से जावरा तक बन रहे हैं ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के मुआवजे के संबंध में किसानों की समस्या उठाई. मीडिया से चर्चा में विधायक चिंतामणि मालवीय ने कहा “प्रशासनिक अधिकारियों का एटीट्यूड बहुत बढ़ गया है, इसमें सुधार की जरूरत है. बीते दिनों ही जिला पंचायत अध्यक्ष को धरने पर बैठना पड़ गया था. यह बेहद शर्मनाक स्थिति है.”

किसानों की जमीन के मुआवजे में भेदभाव

यह पहली बार नहीं है जब कलेक्टर मिशा सिंह को लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त की है. एक हफ्ते पहले जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई चंद्रवंशी को भी कलेक्टर से मिलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरना देना पड़ गया था. शनिवार को उज्जैन से जावरा तक बन रहे हैं ग्रीन फील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे में जावरा और आलोट विधानसभा क्षेत्र के किसानों की जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय रतलाम कलेक्ट्रेट पहुंचे. रतलाम कलेक्टर विधायक और किसानों से मिलने बाहर नहीं पहुंची.

कलेक्टर का जनप्रतिनिधियों से व्यवहार ठीक नहीं

कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिए जाने के सवाल पर बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय ने कहा “धरने जैसी तो कोई बात नहीं थी लेकिन कलेक्टर को आने में देर लग रही थी तो हम लोगों के साथ सीढियों पर बैठ कर इंतजार करने लगे.” चिंतामणि मालवीय ने कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा जनप्रतिनिधियों को समय नहीं दिए जाने के मामले पर नाराजगी व्यक्त की है. विधायक मालवीय ने कहा “जिला पंचायत अध्यक्ष का पद प्रोटोकॉल में कलेक्टर से बड़ा होता है. ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष को मिलने का समय नहीं देना बेहद शर्मनाक है.”

रतलाम कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग करवा दी

बीते 4 माह से रतलाम कलेक्ट्रेट परिसर में किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन और रैली पर कलेक्टर द्वारा रोक लगाई गई है. कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य गेट पर से आम लोगों की एंट्री भी बंद कर दी गई है. कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग की गई है. इस कारण 3 बार जनप्रतिनिधियों की नाराजगी और धरने प्रदर्शन हो चुके हैं. कलेक्टर के इस रवैये पर भाजपा विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष तीखी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. वहीं कलेक्टर मिशा सिंह ने इस बारे में बोलने से मना कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!