Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore, मामला 72 बीघा जमीन फर्जी नामांतरण का,कलेक्टर शिवम वर्मा का साफ कहना राजस्व मामलों में अनियमि... PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज

Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल

0 2

पलामूः पुलिस एवं अपराधियो के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी फैज खान के पैर में गोली लगी है. यह मुठभेड़ पलामू के पांकी एवं तरहसी के सीमावर्ती इलाके में हुई है.

दरअसल गुरुवार की रात पलामू के प्राइवेट बस स्टैंड के पास शताब्दी मार्केट में गुडु खलीफा उर्फ समीर खलीफा की गोली कर कर हत्या कर दी गई थी. इसी मामले में कुख्यात अपराधी फैज खान एवं उसके साथियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी. पुलिस फैज खान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी.

इसी क्रम में पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि फैज पांकी एवं तरहसी के इलाके में है. इसी सूचना के आलोक में पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया था. छापेमारी के क्रम ने फैज खान की तरफ फायरिंग हुई. जवाब में पुलिस की तरफ से भी फायरिंग हुई. इसी फायरिंग में फैज खान को पैर में गोली लगी है. पुलिस ने सर्च अभियान में मौके से एक अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया है, जबकि फैज खान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

छापेमारी अभियान के क्रम में यह मुठभेड़ हुई है, एक अपराधी को पैर में गोली लगी है. पुलिस मामले में आगे का अनुसंधान कर रही है.- रीष्मा रमेशन, एसपी पलामू

जेएमएम नेता हत्याकांड समेत कई घटनाओं का आरोपी है फैज खान

फैज खान पलामू में कई बड़े अपराधी घटनाओं का आरोपी रहा है. 2012 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष लड्डू खान की हत्या हुई थी. इस हत्याकांड का फैज खान मुख्य आरोपी है. इसके अलावा कई अन्य हत्याकांड का भी फैज खान आरोपी है. पुलिस ने हत्याकांड के मामले में कई लोगों को भी हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!