Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Crime News: मामूली विवाद में बग्घी चालक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ; ऊर्जा मंत्री का बड़ा... Ujjain Tepa Sammelan: अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर उज्जैन में जमकर उड़े ठहाके, 'टेपा सम्मेलन' में कवि... रीवा में इंसानियत शर्मसार! किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, पुलिस ने हरदा से दबोचा शातिर ... MP News: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर मचा घमासान, भारतीय किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन का किया ऐलान Sidhi News: सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश ... बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन? ग्वालियर के मरीजों की चांदी! अब फ्री जैसे दाम में होगा ऑपरेशन, सालों से धूल खा रही मशीन हुई शुरू Satna News: सतना में जवारे विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का...

इंदौर नगर निगम मार्केट विभाग,एक और घोटाले का हुआ भंडाफोड़,अफसर छुपा रहे मामला,BRTS का ठेका हुआ खत्म फिर भी बेखौफ लग रहे कॉर्पोरेट विज्ञापन यूनीपोल,मिलीभगत की वजह से लग रहा लाखों राजस्व का चुना।

0 640

इंदौर नगर निगम का मार्केट विभाग,

एक और घोटाला आया सामने, अफसर छुपा रहे मामला,न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम खोलेगा,निगम अफसरों के काले कारनामों के राज़।

BRTS ठेका खत्म फिर भी निरंजनपुर से राजीव गांधी तक लगे यूनीपोल।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर नगर निगम के मार्केट विभाग का मेट्रो लाइन स्थित ग्रीन बेल्ट जमीन ने एक बड़ी जमावट का भंडाफोड़ कर दिया था। फिलहाल इंदौर नगर निगम अपर आयुक्त से लेकर मार्केट विभाग के ही अन्य कर्मचारी सफाइयों पर सफाइयों देते फिर रहे हैं। लेकिन न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम ने BRTS जिसे हाईकोर्ट ने तोड़ने तक को लेकर फटकार लगाई हैं। महीनों तक माननीय न्यायालय का इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते रहे। BRTS को हटाने के लिए तीन से ज्यादा ठेकेदार आए लेकिन भाग खड़े हुए। लेकिन अब इसी BRTS पर निगम मार्केट विभाग के अफसरों का बड़ा खेल जारी हैं।दरअसल वह इसलिए क्योंकि BRTS पर यूनीपोल लगाने का ठेका खत्म हो गया हैं। लेकिन फिर भी इसी BRTS पर यूनीपोल विज्ञापन का बोर्ड लगाने का खेला अभी भी जारी हैं।

 

सनातन प्रीमियर लीग हुई अवैध होर्डिंग लगे लेकिन अफसर डकार गए कमाई!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शहर में पिछले दिनों सनातन प्रीमियर लीग आयोजित हुई थीं कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने उक्त आयोजन करवाया था। लेकिन नियमों को ठेंगा बताते हुए क्योंकि पूरे BRTS पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने सनातन प्रीमियर लीग के होर्डिंग ठोक दिए थे। इस मामले को भी न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम ने बेबाकी से उठाया था। लेकिन मिलीभगत से ग्रस्त निगम अफसरों ने इसे लेकर कोई भी कार्यवाही नहीं की। और इंदौर नगर निगम को लाखों रुपए का राजस्व का चुना लगा दिया गया।

 

अभी भी लगे होर्डिंग,लेकिन है किसके,कौन लगवा रहा,यह बड़ा राज़।

फिलहाल इंदौर नगर निगम अफसरों की कृपा पात्र बने BRTS स्थिति शिवाजी वाटिका चौराहा,नवलखा जैसे क्षेत्रों में यूनीपोल विज्ञापन बोर्ड लगे हुए हैं। लेकिन उक्त BRTS का विज्ञापन बोर्ड ठेका खत्म हो चुका हैं। यहां कॉर्पोरेट के बड़े बड़े विज्ञापन बोर्ड लगे हुए हैं। और इंदौर नगर निगम को अफसरी की साठगांठ बड़े राजस्व का नुकसान करवा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!