Bhind Crime News: भिंड में खेत में करंट वाले तार की चपेट में आए पति-पत्नी, पत्नी को बचाने की कोशिश में पति की मौत
भिंड। निवारी गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। खेत में गेहूं की कटाई के दौरान पत्नी को करंट से बचाने की कोशिश में पति की जान चली गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। लोगों में झटका मशीनों को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि फसलों को आवारा मवेशियों से बचाने के लिए लगाए जा रहे इन अवैध बिजली तारों से लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
खेत में काम के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय विरोचन पुत्र दिल्लीराम कुशवाह अपनी पत्नी शकुंतला के साथ सुबह करीब 8 बजे घर से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित खेत पर गेहूं की कटाई के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान खेत के पास लगाए गए झटका मशीन के तार की चपेट में पहले उनकी पत्नी आ गईं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.