Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आत्मनिर्भर इंदौर निगम राजस्व मामलों में खुद घनचक्कर,बिना अनुमति हो जाते बड़े बड़े आयोजन आखिर में कौड... शहर में जारी आवासीय मकानों का व्यवसायिक उपयोग,खुद विधायक भी उठा चुके है विधानसभा में आवाज़,राउ,दो नं... IDA,अपात्रों को भी आवंटित चार पहिया वाहन,वर्षों से ले रहे मजे,मुख्यालय छोड़ अन्य जिले से नियम विरुद्... इंदौर नगर निगम ने बढ़ाया सम्पत्तिकर का दायरा,आत्मनिर्भर बनने के लिए आमजनता की जेब पर डाला जा रहा डाक... IDA,मतलब सबकुछ हो सकता है, संपदा अधिकारी ने आउट सोर्स कर्मचारी को किया रवाना,मगर अब प्रशासनिक अधिका... कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की "सनातन प्रीमियर लीग" शहरभर में अवैध होर्डिंग का कब्जा! इधर इंदौर नगर निगम... हेलमेट,,,औपचारिकता और मात्र फोटोबाजी,खुद नियम बताने वालों को ही नहीं अपनी जान का ख़्याल। युद्ध और अफवाह,सरकार सरकारी महकमा चुस्त, व्यवसायिक उपयोग करने वालों की नाक में कर रखा दम,इधर हजारों ... मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे...

IDA,मतलब सबकुछ हो सकता है, संपदा अधिकारी ने आउट सोर्स कर्मचारी को किया रवाना,मगर अब प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल ने करवा दी आमद,धड़ाधड़ भर्तियों पर पोरवाल पर उठ रही उंगलियां।

0 239

IDA,,, मतलब सबकुछ हो सकता हैं,आउट सोर्स कर्मचारी को लेकर दो अधिकारियों में उथल पुथल! एक ने दो महीनों पूर्व किया प्राधिकरण से रवाना अब दूसरे ने अचानक इंदौर विकास प्राधिकरण में दे दी आमद।

 

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर विकास प्राधिकरण में एक आउट सोर्स कर्मचारी खुद अधिकारियों का सर दर्द बना हुआ हैं। या उस पर कोई ऐसा हाथ जो एक अधिकारी के उसे रवाना करने बावजूद भी उसे दूसरे अधिकारी ने इंदौर विकास प्राधिकरण में आमद दिलवा दी। जिसे लेकर अब इंदौर विकास प्राधिकरण के गलियारों में जमकर चर्चा है कि उक्त आउट सोर्स कर्मचारी ये दोनों अधिकारियों के बीच घमासान की वजह साबित हो सकता हैं। वहीं साथ ही अब एक बड़ी बात ये भी सामने आ रही है कि आखिरकार उक्त आउट सोर्स कर्मचारी से इन आधिकारियों का ऐसा क्या मीठा है, जो उसे इंदौर विकास प्राधिकरण के बाहर जाने ही नहीं हैं। खैर समझने वाले सभी समझदार है लेकिन बात यहीं की आखिरकार आईडीए से बाहर किया गया उक्त कर्मचारी कैसे दोबारा नहीं बल्कि कईयों बात इंदौर विकास प्राधिकरण की दहलीज तक पहुंच जाता हैं। उसके आगे इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारी बौने नजर आते हैं।

कौन है उक्त कर्मचारी।
दरअसल इंदौर विकास प्राधिकरण की संपदा शाखा में आउट सोर्स कर्मचारी पंकज गुनारे के चर्चित किस्सों और खुद संपदा शाखा प्रभारी मनीष श्रीवास्तव की आंख की किरकिरी बने उक्त कर्मचारी को खुद संपदा शाखा प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। हालांकि इस दौरान भी उक्त आउट सोर्स कर्मचारी ने खुद पैर मारते हुए योजना शाखा में अपने पैर जमाने की कोशिश भी की थी। लेकिन योजना शाखा में वर्षों से अंगद जैसे जमे हुए बाहुबली कर्मचारियों ने पंकज गुनारे की दाल गलने नहीं दी थी। और पूरी तरह से गुनारे का हिसाब किताब करते हुए उसकी बिदाई हो गई थी। लेकिन अब यह कर्मचारी एक बार फिर यहां अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गया हैं।

 

IDA प्रशासनिक अधिकारी पोरवाल ने करवाई इंट्री!

जिस संपदा शाखा में आउट सोर्स कर्मचारी पंकज गुनारे को खुद संपदा शाखा प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने बाहर का रास्ता दिखाया था। उसे इंदौर विकास प्राधिकरण के ही प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल ने दोबारा इंदौर विकास प्राधिकरण में इंट्री करवाई हैं। जिसे लेकर अब दर्जनों नहीं सैकड़ों बातें,अटकलें,और कयास शुरू हो गए हैं। दरअसल उक्त पूरे मामले में शंका की सुई प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल पर टिक गई हैं। क्योंकि फिलहाल इंदौर विकास प्राधिकरण में आउट सोर्स कर्मचारीयो की थोक में भर्ती हो रही हैं यही नहीं वो भी प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल के पूरी निगरानी में। लिहाजा अब दर्जनों सवाल पोरवाल पर उठाए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!