Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल।

महापौर का वर्कशॉप का औचक निरीक्षण,निगम के बिना नंबर वाहनों पर मेयर ने जताई नाराजी 48 घंटों में नंबर प्लेट लगाने के निर्देश।

0 185

महापौर ने किया वर्कशॉप का औचक निरीक्षण। कई बड़े वाहनों में नहीं थी नंबर प्लेट,मेयर ने जताई नाराजी,48 घंटों में नंबर लगाने के दिए निर्देश। 

इंदौर। 

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम के वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि नगर निगम के कई बड़े वाहनों में नंबर ही नहीं थी। और शहर में बिना नंबर के ही ये वाहन दौड़ रहे हैं। लिहाजा मेयर इस बात पर नाराज हुए और उन्होंने वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे को अगले 48 घंटे में इन वाहनों में नंबर प्लेट लगाने के निर्देश दिए। महापौर ने चर्चा में बताया कि उन्होंने निगम के खराब वाहनों के रजिस्टर तलब किए हैं। उन्होंने कहा कि गाड़ियों की खराब स्थिति और मेंटनेंस कार्य में लापरवाही किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं की जाएगी। उन्होंने वर्कशॉप प्रभारी को निर्देश दिए है कि सभी वाहनों की समय समय पर मरम्मत की जाए। निरीक्षण के दौरान मेयर पुष्यमित्र भार्गव को वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे ने बताया कि मृत पशुओं के लिए विशेष वाहन को बनाया जा रहा है। साथ ही ईवी चार्जिंग की व्यवस्था भी की गई हैं। 

फिटनेस खत्म वाहनों को नहीं दौड़ाया जाएं। 

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे को निर्देश दिए है कि जिन निगम वाहनों का फिटनेस खत्म हो गया हैं या फिर जो वाहन चलने योग्य नहीं है उन्हें शहर में नहीं भेजे। क्योंकि ऐसे वाहन दुर्घटना का कारण साबित हो सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!