Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा... INDORE जोन 11, ना ही नक्शा न कोई अनुमति, बीओ,बीआई,पार्षद,बिल्डर की गठजोड़ से हो रहा अवैध निर्माण,बेसम... INDORE पार्ट two हरियाली ही नहीं पूरे पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता,तालाब ... DHAR पांच सौ वर्षों पुराने दुर्लभ प्रजाति खुरासानी इमली के पेड़ को नहीं मिल रहा न्याय,शिकायतकर्ता जि... INDORE सड़कों से लेकर सदन तक कांग्रेस के सरकार को घेरने की बात,मुख्यमंत्री से पूछे कांग्रेसियों ने स... INDORE बारिश आगे आगे मेयर पीछे! क्या अधिकारी नहीं सुनते महापौर की बात? जोरदार बरसात ने कर दिया शहर क... INDORE नगर निगम की वॉटर बेस्ट कोल्ड डामर बह गया पानी में,धरी रह गई जिम्मेदारों की हरवर्ष की नईं तकनी...

INDORE कांग्रेसी नौटंकीबाज,पानी के लिए मात्र जनता के सामने कर रहे नौटंकी,मेयर की जनता से अपील खुद पूछे टैंकरों का हिसाब

0 340

कांग्रेसी है नौटंकीबाज,पानी को लेकर कर रहे मात्र नौटंकी,सबसे ज्यादा टैंकर कांग्रेसियों के पास,फिर भी जनता को पानी के लिए कर रहे परेशान,और चमका रहे अपनी राजनीति- महापौर

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

शहर में पानी को लेकर त्राहि त्राहि मची हुई हैं। एकदम से अनुमान से ज्यादा गर्मी और बढ़ते इंदौर को देखते हुए जो पेयजल व्यवस्थाएं है उनसे इंदौर में कई जगह के रहवासी बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। इधर इस पूरे मामले में कांग्रेसियों के जो प्रदर्शन जारी है उसे इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मात्र नौटंकी ही करार दिया हैं। यहीं नहीं इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को सलाह दी है कि वह बातें करना है तो एक ही करें। क्योंकि जीतू पटवारी जल संरक्षण को लेकर जिस तरह से बातें कर रहे है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसियों ने इंदौर में मटका फोड़ आंदोलन शुरू कर रखा हैं। कांग्रेसियों के वार्डो में जहां इंदौर नगर निगम ने सबसे ज्यादा टैंकर आवंटित किए हैं। फिर भी जनता पानी के लिए परेशान हैं। लिहाजा महापौर ने कांग्रेसियों को नौटंकी नहीं करने की सलाह देते हुए जनता से अपील की है कि वह इन नौटंकीबाज कांग्रेसियों से उनको दिए गए टैंकरों का हिसाब मांगे। ताकि सच्चाई सामने आ सके कि इतने टैंकरों के बावजूद भी कांग्रेसियों के वार्डो की जनता जलसंकट क्यों झेल रही हैं।

सबसे ज्यादा टैंकर कांग्रेसियों को।

 

इंदौर नगर निगम ने हाल में 679 से ज्यादा टैंकर के मार्फत निशुल्क पानी वितरण की व्यवस्था बनाई हैं। और खास बात यह है कि इन टैंकरों में से सबसे ज्यादा टैंकर ही कांग्रेसी पार्षदों को आवंटित किए गए हैं। लेकिन फिर भी कांग्रेसी वार्डो में पानी को लेकर प्रदर्शन जारी हैं। इन कांग्रेसी पार्षदों में राजू भदौरिया,चिंटू चौकसे,कुणाल सोलंकी,यशस्वी पटेल ऐसे पार्षद है जिनको नगर निगम ने अन्य वार्डो की अपेक्षा कही ज्यादा टैंकर मुहैया कराए हैं।

जनता खुद पूछे कांग्रेसियों से सवाल।

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने चर्चा में कहा कि कांग्रेसी पानी को लेकर मात्र नौटंकी कर रहे है और जनता इस नौटंकी का शिकार हो रही हैं। क्योंकि कांग्रेसियों को यह भी जानकारी नहीं है कि शहर कितना बढ़ गया है, और पानी की जरूरतें भी इसे देखते हुए बड़ी हैं। मेयर ने जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ पटवारी पानी को लेकर कोई प्रदर्शन नहीं करने की सीख कांग्रेसियों को दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसी पानी को लेकर शहर में रोजाना नौटंकियां कर रहे हैं। मेयर ने जनता से अपील की है कि इतने टैंकर इंदौर नगर निगम द्वारा कांग्रेसी पार्षदों को उपलब्ध करवाने के बावजूद भी जनता प्यासी है तो सवाल अब जनता को कांग्रेसियों से करना चाहिए और निगम द्वारा उपलब्ध करवाएं गए टैंकरों का जनता को हिसाब भी मांगना चाहिए।

पहले पूर्व महापौर पर फोड़ा था ठीकरा।

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर में जारी जलसंकट को लेकर पूर्व समय में पूर्व महापौर पर इसे लेकर ठीकरा फोड़ा था कि जल को लेकर पूर्व लंबे समय तक कोई बड़ा योगदान किसी का नहीं रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!