Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

Bastar News: खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई; रेत का अवैध परिवहन करते 36 गाड़ियां जब्त

32

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने एक बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई की है। जिला खनिज जांच उड़नदस्ता दल द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत 36 वाहनों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया है। यह कार्रवाई बस्तर कलेक्टर और खनिज विभाग के संचालक के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित की जा रही है।

📍 17 क्षेत्रों में छापेमारी: अवैध भंडारण पर भी हुई कार्रवाई

खनिज विभाग की टीम ने उपनपाल, देवड़ा, कोडेनार, कोरपाल, बस्तर, खोरखोसा, बेलगांव, धरमपुरा, जगदलपुर, कुम्हरावंड, पिपलावंड, बजावंड, बडांजी, छापरमानपुरी, तारापुर और बनियागांव सहित कुल 17 क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने गौण खनिज चूना पत्थर और रेत का अवैध उत्खनन और भंडारण होते हुए पाया। विभाग ने न केवल 36 वाहनों को जब्त किया, बल्कि अवैध भंडारण करने वाले 4 भंडारणकर्ताओं के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई शुरू कर दी है।

⚖️ कानूनी प्रावधान: नियमों के तहत होगी दंडात्मक कार्रवाई

जिला खनिज अधिकारी शिखर चेरपा ने बताया कि इन सभी प्रकरणों में ‘छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015’ के नियम 71 तथा ‘खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1967’ की धारा 21 के तहत दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए जिले में निरंतर औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। जिला प्रशासन की इस सख्ती से अवैध खनिज कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!