Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
MP Farmers Protest: मध्य प्रदेश में कई किसान नेता हाउस अरेस्ट; आंदोलन से पहले पुलिस ने क्यों उठाए सख... Morena Crime: मुरैना में प्रेमी जोड़े के मिले शव; सुसाइड या 'ऑनर किलिंग'? गुत्थी सुलझाने में जुटी पु... Shivpuri Weather News: शिवपुरी में आंधी-तूफान का कहर, दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत; मौसम विभाग ने ज... MP News: मध्य प्रदेश के एक और नामी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से पूरे इलाके में मचा हड़कंप CM Mohan Yadav on Bengal: "ममता जब निर्ममता करेगी तो...", बंगाल के रुझानों पर बोले सीएम मोहन यादव; ब... PM Kisan Yojana: किसानों की मौज! इस दिन आ सकती है ₹4,000 की डबल किस्त; तुरंत चेक करें अपना नाम Kailash Vijayvargiya on Bengal: बंगाल में BJP की बढ़त देख भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; ममता बनर्जी पर... Tamil Nadu News: राजनीति में विजय का उदय, शेयर बाजार में सन टीवी की गिरावट; एक दिन में ₹2300 करोड़ क... West Bengal Election Analysis: बंगाल में कैसे हारीं ममता बनर्जी? मुस्लिम और महिला वोट बैंक में सेंध ... MP Woman Officer: मध्य प्रदेश की महिला अफसर को किसने कहा 'I Love You'? जानें क्यों की 'थप्पड़ मारने ...

Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पूरा गांव

0 155

गुना: गुना शहर के कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम दुनाई से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने खुशियों के घर को देखते ही देखते मातम के गहरे सन्नाटे में बदल दिया। अभी दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि नियति ने दूल्हे को छीन लिया। 1 मई को जिस घर से बारात गाजे-बाजे के साथ निकली थी, उसी घर से 3 मई को अर्थी उठी।

जानकारी के मुताबिक ग्राम दुनाई निवासी 25 वर्षीय रामकृष्ण कुशवाह की बारात 1 मई को पुरानी छावनी आई थी। विवाह संपन्न होने के बाद दूल्हा-दुल्हन घर लौटे ही थे और वैवाहिक जीवन की खुशियों की शुरूआत हो रही थी। घर में शादी के बाद की बाकी रस्में निभाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन रविवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक काल ने दस्तक दी।

परिजनों ने बताया कि रामकृष्ण की तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की शुरूआती आशंका के अनुसार, रामकृष्ण कुशवाह की मृत्यु का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। परिजनों ने युवक का पोस्टमार्टम नहीं करवाया है। महज 25 वर्ष की उम्र में रामकृष्ण के इस तरह चले जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शादी की खुशियां अभी परवान भी नहीं चढ़ी थीं कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दुल्हन, जिसके हाथों की मेहंदी अभी सूखी भी नहीं थी, उसके सिर से सुहाग का साया उठने की खबर ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!