Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Ujjain Miracle: महाकाल में भस्म आरती के बीच शिप्रा नदी से प्रकट हुए ‘महादेव’; शिवलिंग रूप के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़

14

Ujjain News: उज्जैन में आज सुबह (1 मई) विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में एक और भस्म आरती हो रही थी. तो दूसरी और सिंहस्थ 2028 को लेकर खुदाई का कार्य जारी था. इस खुदाई के दौरान अचानक JCB के ड्राइवर नरेश प्रजापति को शिवलिंग नुमा आकृति देखी. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी मंदिर के जिम्मेदारों तक पहुंचाई. जानकारी लगते ही महाकाल मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. देखा कि यह एक अति प्राचीन शिवलिंग है. इसके बाद पुजारी ही नहीं बल्कि श्रद्धालुओं ने भी इस स्थान पर पहुंचकर शिवलिंग का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया.

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों सिंहस्थ को दृष्टिगत रखते हुए निर्माण कार्य जारी है. दत्त मंदिर के सामने महाकालेश्वर मंदिर चौराहा पर खुदाई का काम इन दिनों जारी है. आज सुबह यहां चल रही खुदाई के दौरान शिवलिंग के साथ ही अन्य अति प्राचीन पत्थर निकले हैं. पंडित शर्मा ने बताया कि यह नगरी बाबा महाकाल की है, जहां कई अति प्राचीन शिवलिंग हैं. खुदाई के दौरान मिला शिवलिंग कितना पुराना है, ये तो पुरातत्व विभाग की टीम ही बता पाएगी. लेकिन फिर भी यह मामला आस्था विश्वास का है. इसीलिए जिन्हें भी शिवलिंग के निकलने की जानकारी मिल रही है वो यहां पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं.

दर्शन कर खुश हो गए भक्त

आज सुबह जब महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को खुदाई के दौरान शिवलिंग निकालने की जानकारी मिली, वैसे ही श्रद्धालु इस स्थान पर पहुंच गए. कुछ लोगों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया तो किसी ने दूध अर्पित कर भगवान शिव का पूजन किया. शिवलिंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे, जो कि हर हर महादेव जय श्री महाकाल के उद्घोष के साथ यहां आशीर्वाद ले रहे थे.

पुरातत्व विभाग करेगा जांच

इस पूरे मामले में बताया जाता है कि खुदाई के दौरान शिवलिंग निकालने के बाद अभी फिलहाल काम रोक दिया गया है. लेकिन जल्द पुरातत्व विभाग की टीम यहां पहुंचेगी और यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि यह शिवलिंग आखिर कितना पुराना है और शिवलिंग की विशेषता आखिर क्या है.

ड्राइवर बोला- शिवलिंग दिखते ही रोक दिया था काम

इस बारे में जेसीबी के ड्राइवर नरेश प्रजापति ने बताया कि सुबह 4 बजे खुदाई का काम चल रहा था उसी समय जेसीबी के पंजे में शिवलिंग के जैसी आकृति दिखाई दी, मैंने तुरंत इंजीनियर और अन्य जिम्मेदारों को इस बारे में बताया. बस इसके बाद से ही अभी काम बंद है. अब जब तक अधिकारी आदेश नहीं करता तब तक यह काम बंद ही रहेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!