Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

मध्य प्रदेश में नामी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

154

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक नामी कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। माना जा रहा है कि कारोबार के बीच व्यापारी के ऊपर कर्ज बहुत बढ़ गया था। जिससे परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि घटना के अभी स्पष्ट कारणों का पता नही चल पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार यह घटना शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे में हुई है। जहां निवासी ज्वेलर्स संदीप सोनी (40) पुत्र जगदीश सोनी ने अवैध पिस्टल से खुद की कनपटी पर गोली मार ली। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही संदीप की मौत हो गई। बताया गया कि घटना के वक्त कारोबारी अपने मकान की दूसरी मंजिल पर था। जबकि उसका परिवार निचली मंजिल पर था। अचानक गोली की आवाज चलने पर परिजन मौके पर पहुंचे थे।

परिजनों का कहना है कि घटना से पहले संदीप के पास बैग में 10 लाख रुपए थे, जो कि अब गायब है। जबकि स्थानीय लोगों में चर्चा है कि व्यापारी कर्ज में डूबा हुआ था। पैसों के लेन-देन के कारण उसने आत्महत्या की है। फिलहाल, पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई। घटना के अभी स्पष्ट कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। मृतक का मोबाइल व पिस्टल जब्त की गई है। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!