Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत...

शहर में गड्ढे जनता परेशान,जनप्रतिनिधि मना रहे त्यौहार,झांकीबाजी करने वाले नेताओं को जनता का सुझाव, शहर की सुधारों दशा,मेयर खुद उतरे मैदान में खड़े रहकर ठीक करवा रहे गड्ढे।

0 638

जनता गड्ढों से परेशान, इधर शहर के जनप्रतिनिधि मना रहे त्यौहार, दिवाली आयी और अब गयी, लेकिन नहीं सुधरी शहर की दशा। मेयर का कहना त्यौहार,बारिश है देरी की वजह,नहीं तो पेंचवर्क है हमारी पहली प्राथमिकता।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

शहर में त्योहारी सीजन के बीच जनता जनार्दन गड्ढों से परेशान हैं। इधर जिम्मेदारों द्वारा किए गए दावों के बीच कांग्रेस नगर निगम को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। वहीं दूसरी इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि बारिश और त्यौहार चलते पेंचवर्क और सड़क सुधार में देरी जरूर हुई हैं। लेकिन नगर निगम अमला आम जनता को गड्ढे से निजात दिलाना भुला नहीं हैं। और शहर को गड्ढा मुक्त करना हमारी पहली प्राथमिकता भी हैं।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्वारा शहर भ्रमण करते हुए शहर के गड्ढों को दिखाते हुए नगर निगम भाजपा परिषद को घेरने में पीछे नहीं हैं। जबकि इधर महापौर पुष्यमित्र भार्गव खुद कई स्थानों पर खुद खड़े रहते हुए गड्ढों को दुरुस्त करवाने में लगे हुए है ।

खुद मेयर ने खड़े रहकर ठीक करवाए गड्ढे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने फीनिक्स मॉल स्थित बेतहाशा गड्ढों को खुद खड़े रहकर अमले से गड्ढे दुरुस्त करवाएं। चर्चा में मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि बारिश की वजह और त्यौहार के चलते चार पांच दिन उक्त कार्य में देरी जरूर हुई हैं। लेकिन जनता परेशान हैं। लिहाजा जनता की परेशानी का उन्हें खुद ख्याल हैं, और जल्द ही शहर को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।

अन्य एजेंसियां भी उतनी जिम्मेदार।

नगर निगम के अलावा MPIDC,इंदौर विकास प्राधिकरण,नेशनल हाइवे, और PWD जैसी एजेंसियों द्वारा निर्माण कार्यों में की जा रही लापरवाहियों के चलते जनता की गड्ढे परेशानी बनी हुई हैं। जबकि उक्त निर्माण एजेंसियां इसे लेकर किसी भी तरह की सक्रियता या मुस्तैदी नहीं दिखा रहे हैं।

अन्य जनप्रतिनिधियों को कोई लेना देना ही नहीं 

 

शहर में गड्ढों को लेकर शहर के किसी भी अन्य जनप्रतिनिधि को कोई लेना देना ही नहीं हैं। फिर चाहे मंत्री हो या अन्य सभी विधायक मानो ऐसा लग रहा है कि सभी ने मुंह में उक्त मामले को लेकर दही जमा लिया हो। 

जनता बोल रही त्यौहार में झांकीबाजी करने के बजाय शहर की सुधारे दशा।

शहर में गड्ढे या गड्ढों में सड़क। मुख्य मुद्दा बन चुका हैं जिसे लेकर मेयर पुष्यमित्र भार्गव प्रमुख सचिव और मुख्य सचिव तक को पत्र लिखते हुए अवगत करा चुके हैं। लेकिन जनता का त्यौहार में झांकीबाजी करने वाले नेताओं को सुझाव है कि नेता त्यौहार में झांकीबाजी करने की बजाय शहर की दशा सुधारने में ध्यान देवे तो जनता का कुछ भला होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!