Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

जनसुनवाई में भीड़ नहीं आती है आम जनता,जिनका रखा जाता है पूरा ख़्याल, जबलपुर निगमायुक्त आर पी अहिरवार के नवाचार की शहरभर में प्रशंसा।

0 298

जनसुनवाई में भीड़ नहीं आती हैं जनता,रखा जाता हैं पूरा ख़्याल,जबलपुर निगमायुक्त आर पी अहिरवार के नवाचार की पूरे शहर में प्रशंसा।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

जबलपुर नगर निगम के कुल 16 जोनल कार्यालयों पर अब प्रति मंगलवार जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा हैं। जबकि उक्त जनसुनवाई की ख़ास बात यह है कि यहां आने वाले लोगों को भीड़ नहीं बल्कि जनता समझा जाता हैं। और बकायदा आने वाले आम लोगों के लिए सभी जोनल कार्यालयों पर उचित व्यवस्थाएं जैसे पेयजल,बैठने की व्यवस्थाओं से लेकर फरियाद लेकर आने वालों की समस्याओं का हाथोंहाथ निराकरण भी किया जाता हैं। लिहाजा अब पूरे जबलपुर शहर में नगर निगम आयुक्त आर पी अहिरवार के इस नवाचार की प्रशंसनाएं हो रही हैं कि अब जनसुनवाई में जनता को भीड़ नहीं बल्कि आमजन समझा जाने लगा हैं। इधर नगर निगम आयुक्त आर पी अहिरवार ने सभी जोनल अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि आमजनता किसी भी स्थिति में परेशान न हो। बल्कि समय सीमा में उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जाए।

पहली बार हुआ जब 16 जोनल पर जनसुनवाई।

जबलपुर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले कुल 16 जोनल कार्यालयों पर आयुक्त आर पी अहिरवार के निर्देशों के बाद पहली बार जनसुनवाई का आयोजन किया गया हैं। और बकायदा निगम अमले को आयुक्त अहिरवार ने निर्देश भी दिए हैं कि यहां आने वाली जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो। बल्कि उनकी समस्याओं को हाथोंहाथ सुना जाकर। उनका निराकरण भी किया जाए। यहीं नहीं जनसुनवाई के दौरान महिलाओं,बुजुर्गों के लिए पृथक व्यवस्थाएं रखी गई हैं। ताकि उन्हें कोई दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।

मै बोलूंगा नहीं,लेकिन अब जबलपुर भी सफाई में लहराएगा परचम।

चर्चा में जबलपुर निगमायुक्त आर पी अहिरवार ने कहा कि उनके कार्यकाल के पूर्व भी जबलपुर नगर निगम अमला साफ सफ़ाई के मामले में अच्छा कार्य कर रहा था। लेकिन अब उनकी पदस्थापना के बाद जबलपुर नगर निगम इन मामलो में अब पूरी ताकत लगाएगा। साफ सफाई के मामले में निगम अमले को जबलपुर की जनता का भी पूरा साथ मिलता रहा है और अब स्वच्छता में परचम लहराने के लिए निगम अमला और जनता दोनों साथ मिलकर जबलपुर का नाम देशभर में रोशन करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!