Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

Railway Station Redevelopment: अब एयरपोर्ट जैसा दिखेगा आपका रेलवे स्टेशन; हाई क्लास सुविधाओं से होगा लैस, बदल जाएगी यात्रा की सूरत

77

रायपुर : रायपुर रेल मंडल के रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशन को मेजर स्टेशन डेवलपमेंट के तहत रिनोवेट किया जा रहा है. रायपुर रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जा रहा है.रायपुर रेलवे स्टेशन पर काम पूरा होने के बाद रेलयात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी. लेकिन इसके लिए रेलयात्रियों को लगभग ढाई साल का और इंतजार करना होगा. इस मेजर स्टेशन डेवलपमेंट के तहत कुछ जगहों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी के साथ ही रिनोवेशन के दौरान टूट-फूट भी हो रही है. मूलभूत कमी या सुविधाओं को पूरा करने के लिए रेल मंडल सीसीटीवी कैमरा, ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन, पंखे और स्टील बेंच भी लगा रहा है.

प्लेटफॉर्म में यात्री सुविधाओं को दिया जा रहा बढ़ावा

रायपुर रेल मंडल के सीनियर DCM अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि रायपुर रेलवे स्टेशन को मेजर डेवलपमेंट स्टेशन के तहत रिनोवेट किया जा रहा है. 450 करोड़ रुपए की लागत से यह काम हो रहा है. रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से लेकर 7 तक मूलभूत सुविधाओं में चेयर, पंखा और पानी की समस्याओं को दूर करने का प्लान है. इसमें आने वाले 10 दिनों में प्लेटफॉर्म में 65 स्टील के बेंच के साथ ही पंखों की कमी को भी दूर किया जाएगा.

मूलभूत सुविधाओं पर दिया जा रहा है जोर

सीनियर डीसीएम ने बताया कि इस दौरान रेलवे लगभग 200 पंखे भी लगा रहा है.सुरक्षा के लिहाज से वर्तमान में रेल यात्रियों के साथ ही अन्य लोगों का आना-जाना भी हो रहा है, जिसमें कॉन्ट्रेक्टर मजदूर जैसे लोग रेलवे स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म में आना-जाना कर रहे हैं. लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 90 सीसीटीवी आने वाले एक महीने में इंस्टॉल कर दिए जाएंगे.

आपको बता दें कि आने वाले दिनों में रायपुर रेलवे स्टेशन में ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन वॉशरूम, पार्किंग एरिया और कुछ शॉप के आसपास भी लगाए जाएंगे. जहां पर रेलयात्रियों की भीड़ ज्यादा होती है, जिससे रेल यात्रियों को टिकट में किसी तरह की कोई समस्या ना हो. उन्हें आसानी से टिकट अपने गंतव्य तक के लिए मिल सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!