Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Omnibus Bill: हरियाणा में निवेश बढ़ाने के लिए 'ओम्निबस बिल' लाएगी सैनी सरकार; खत्म होगी लालफ... Jharkhand Crime: सीआईडी का बड़ा एक्शन! बोकारो एसपी ऑफिस के एएसआई गिरफ्तार, 1.11 करोड़ की अवैध निकासी... Crime & Safety: रांची के मेडिकल स्टोर में मौत बनकर घुसी कार, दुकान के अंदर मची अफरा-तफरी; पूरी घटना ... Women's Reservation: 'आज करो-अभी करो'—महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, देश भर से पीएम क... Deoghar News: उद्घाटन के इंतजार में दम तोड़ रहा देवघर का 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर', खुद ही होने लगा रो... Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम ने ली करवट; मई के पहले हफ्ते तक मेघ गर्जन और बारिश का अलर्ट... Vineet Tiwari Murder Case: विनीत तिवारी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई; SIT का गठन, कई ठिकानों पर पुलिस... Palamu Railway Wagon Factory: पलामू में खुलेगी रेलवे वैगन फैक्ट्री! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सां... Jharkhand Board Result: आईसीएसई-आईएससी नतीजों में झारखंड का जलवा, 99.2% पास प्रतिशत के साथ बेटियों क... Land Dispute: जमीन सीमांकन के दौरान अंचल टीम पर हमला; महिलाओं ने कर्मियों को पीटा, काम रोककर भागे अध...

Gurugram Crime: पूर्व NSG कमांडो की सरेआम हत्या, पैरोल पर बाहर था ‘सुंदर फौजी’; पुरानी रंजिश में बदले की आशंका

15

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में कासन इलाके के पास गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। पूर्व एनएसजी (NSG) कमांडो सुंदर फौजी की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। घटना तब हुई जब 55 वर्षीय सुंदर फौजी अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद घर लौट रहे थे। इस वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

क्या थी वारदात?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय मोनी बाबा चबूतरे के पास घात लगाए बैठे हमलावरों ने सुंदर को घेर लिया। जैसे ही वह वहां पहुंचे, हमलावरों ने उन पर कई राउंड गोलियां चला दीं। खून से लथपथ होकर सुंदर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुलेआम हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

पूर्व सरपंच की हत्या से जुड़ा है इतिहास

मृतक सुंदर फौजी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह साल 2018 में हुए पूर्व सरपंच बहादुर की हत्या के मामले में दोषी था और उम्रकैद की सजा काट रहा था। हाल ही में अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में उसे पैरोल पर जेल से रिहा किया गया था।

  • दिलचस्प और दुखद पहलू: मृतक सुंदर और पूर्व सरपंच बहादुर, दोनों पहले गहरे दोस्त थे और सेना में साथ रहते हुए एनएसजी कमांडो रह चुके थे।

  • मotive: बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते सुंदर ने बहादुर की हत्या की थी, जिसकी सजा वह भुगत रहा था।

पुलिस जांच: रंजिश का बदला?

प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी पुरानी रंजिश और बदले की भावना से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

  • पुलिस एक्शन: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • सीसीटीवी और टीमें: पुलिस हत्यारों की धरपकड़ के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों की पहचान के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!