Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Naagzilla Postponed: सनी देओल से क्लैश के कारण बदली कार्तिक आर्यन की ‘नागजिला’ की रिलीज डेट, जानें अब कब आएगी फिल्म

37

Naagzilla Postponed: कार्तिक आर्यन काफी वक्त से अपनी अगली फिल्म ‘नागजिला’ को लेकर चर्चा में हैं. ये एक फैंटेसी ड्रामा है, जिसमें कार्तिक इच्छाधारी नाग की भूमिका में दिखाई देंगे. मेकर्स ने पहले इसे 14 अगस्त 2026 को रिलीज़ करने का ऐलान किया था. लेकिन अब इसकी रिलीज़ डेट को काफी आगे बढ़ा दिया गया है. दरअसल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आमतौर पर बड़ी फिल्में रिलीज़ होती हैं. सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ भी उसी वक्त आ रही है. ऐसे में ‘नागजिला’ के मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने ‘नागजिला’ को अब अगले साल 12 फरवरी को रिलीज़ करने का फैसला किया है. यानी स्वतंत्रता दिवस नहीं, अब कार्तिक आर्यन की फिल्म वैलेंटाइन वीक में 12 फरवरी 2027 को रिलीज़ होगी. इस कदम से साफ है कि मेकर्स अब नई ऑडियंस को टारगेट करने की तैयारी में हैं.

सनी देओल से डरे कार्तिक?

‘नागजिला’ की रिलीज डेट का ऐलान पिछले साल अप्रैल में एक मोशन पोस्टर के जरिए किया गया था. बाद में पता चला कि सनी देओल की लाहौर 1947 भी अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 13 अगस्त को आएगी. ऐसे में अब जब कार्तिक की फिल्म आगे बढ़ी है तो सवाल उठ रहा है कि क्या बड़े स्टार से क्लैश से बचने के लिए ‘नागजिला’ को पोस्टपोन किया गया है?

लाहौर 1947 का निर्देशन राजकुमार संतोशी कर रहे हैं और इसे आमिर खान अपने प्रोडक्शन बैनर आमिर खान फिल्म्स के जरिए प्रोड्यूस कर रहे हैं. आमिर का इस फिल्म में रोल भी होगा. इसमें प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं.

करण जौहर कर रहे प्रोड्यूस

वहीं बात ‘नागजिला’ की करें तो इसका निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं. फिल्म में वीएफएक्स का काफी इस्तेमाल होना है. इस फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन और महावीर जैन मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. गौतम मेहरा ने फिल्म की कहानी लिखी है. फिल्म में प्रीति मुकुंदन नज़र आएंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!