Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, सीमेंट मिक्सर ने कार को मारी टक्कर; 10 लोगों की मौके पर ही मौत

49

महाराष्ट्र में कल्याण-अहिल्यानगर हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. रायते पुल पर एक सीमेंट मिक्सर और यात्रियों से भरी एक ईको कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में ईको कार में सवार 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह ईको कार कल्याण से मुरबाद जा रही थी. पांच सीटों वाली इस कार में 12 यात्री सवार थे. कार तेज गति से मुरबाद की ओर बढ़ रही थी. उसी समय रायते पुल पर विपरीत दिशा से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर ट्रक और ईको कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरी कार चकनाचूर हो गई. इस वजह से यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला.

दुर्घटना के दौरान जोरदार आवाज हुई. आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. इसके बाद स्थानीय लोगों ने लोगों को निकालने की कोशिश की लेकिन हादसा भीषण होने की वजह से वो लोगों को नहीं निकाल पा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही टिटवाला पुलिस और राजमार्ग प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गए.

पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की पूरी कोशिश की. इसके बाद सभी को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुरुआत में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी. हालांकि, अब खबर आ रही है कि उनमें से 10 लोगों की मौत हो गई है. बाकी यात्री गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस भयावह दुर्घटना में मरने वालों में 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं. हालांकि, इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले दो लोगों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है. साथ ही मृतकों की पहचान भी अभी तक नहीं हो पाई है. टिटवाला पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है.

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. साथ ही, इस घटना ने एक बार फिर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली गाड़ियों के मुद्दे को सामने ला दिया है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इसके खिलाफ क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!