Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रज्ञा केंद्र संचालक गोलीकांड: पुलिस का बड़ा एक्शन, दो अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज और संदिग्ध हिरासत... Raipur News: रायपुर की बड़ी गैस एजेंसी निलंबित, 12 हजार उपभोक्ता दूसरी एजेंसियों में मर्ज; जानें अब ... Census 2027: जनगणना में अब छत-दीवार की सामग्री और पेयजल स्रोत की भी देनी होगी जानकारी, गृह मंत्रालय ... क्या है 'सियान गुड़ी' योजना? बुजुर्गों को एक ही छत के नीचे कैसे मिल रही सुरक्षा और खुशियां; जानें इस... खाद और लोन के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी: सरकारी फाइलों में हुआ आहरण, शिकायत के बाद भी प्रशासन मौन; ... Agriculture & Veterinary Admission 2026: कृषि और पशु चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू, यहाँ देखे... भगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख र... Bhilai Cyber Fraud: भिलाई में शेयर मार्केट के नाम पर 16.66 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप लिंक... allianwala Bagh: जलियांवाला बाग शहादत दिवस पर राष्ट्रीय दिशा मंच ने जयस्तम्भ चौक पर शहीदों को दी भाव... Dhamtari Crime: धमतरी में हेरोइन बेचते दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों का सामान और नकदी बरामद; पुलिस की बड़...

Gurugram Crime News: गुरुग्राम के स्कूल में मिला युवक का खून से लथपथ शव, इलाके में मचा हड़कंप; हत्या की आशंका

3

गुरुग्राम: गुरुग्राम के राजकीय माध्यमिक विद्यालय हेलीमंडी में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब टीचर और स्टाफ स्कूल पहुंचे. परिसर के अंदर एक 20 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला. फर्श पर चारों ओर खून फैला देखकर स्टाफ दहशत में आ गये और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

सिर पर वार कर हत्या की आशंका: पुलिस के अनुसार युवक की हत्या किसी भारी वस्तु से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर की गई है. घटनास्थल की स्थिति देखकर यह साफ है कि वारदात बेहद बेरहमी से अंजाम दी गई. पुलिस ने घटनास्थल को तुरंत सील कर दिया और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया.

मृतक यूपी निवासी: वहीं, मृतक की पहचान 20 वर्षीय रवि के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के ललितपुर का रहने वाला था. सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया. परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गए. परिजनों ने बताया कि रवि रात से लापता था.

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड जांच में जुटी: वहीं, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया गया है. पुलिस ने पूरे स्कूल परिसर की घेराबंदी कर दी है और हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है. रवि के कपड़े और आसपास के निशानों को भी जांच में शामिल किया गया है.

सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा हत्या का राज: पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि रवि स्कूल तक कैसे पहुंचा और किसके साथ आया था. शुरुआती जांच में शक जताया जा रहा है कि किसी ने उसे रात में बुलाकर स्कूल परिसर में हत्या की वारदात को अंजाम दिया.

इलाके में दहशत का माहौल: घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोग सदमे में हैं. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा. पूरे मामले में गुरुग्राम पुलिस के PRO संदीप ने कहा कि, “फिलहाल गुरुग्राम पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!