Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 3 जुलाई से पहली यात्रा; जानें कौन सा रूट आप... Moradabad: मुरादाबाद की 'लेडी विलेन' 3 साल बाद गिरफ्तार, मासूम चेहरे के पीछे छिपा था खौफनाक राज; पति... Noida Traffic Alert: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कें जाम; कई किलोमीटर... Rath Yatra Controversy: जगन्नाथ मंदिर और इस्कॉन के बीच क्यों ठनी? जानें रथ यात्रा की तारीखों को लेकर... West Bengal: सड़क-बिजली नहीं, भारतीय पहचान साबित करने का है ये चुनाव; 6 परिवारों की रूह कंपा देने वा... मंडप में सेहरा बांधकर पहुंचे दो दूल्हे, दुल्हन हो गई कन्फ्यूज कि किससे करे शादी? फिर जो हुआ वो कर दे... Weather Update: दिल्ली-NCR में सताएगी गर्मी, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; जानें यूपी-बिहार क... Noida: सैलरी को लेकर नोएडा में मजदूरों का भारी बवाल, पुलिस पर पथराव और आगजनी; हालात काबू करने के लिए... IDA सरकार को लगाया जा रहा आर्थिक चुना,प्राधिकरण प्रशासनिक अधिकारी पोरवाल बांट रहे रेवड़ी,नियमकायदों ... आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला

Railway Week 2026: रेल सप्ताह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए रेलकर्मी सम्मानित, मंडल रेल प्रबंधक ने प्रदान किए पुरस्कार

4

धनबाद: रेलवे ऑडिटोरियम में शुक्रवार को 70वें रेल सप्ताह समारोह के तहत ‘रेल सेवा पुरस्कार 2025’ का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया. समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली.

कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि ईसीआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ की अध्यक्ष प्रिया मिश्रा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं. समारोह की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें कलाकारों ने आकर्षक नृत्य और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से माहौल को जीवंत बना दिया.

इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न विभागों के उन रेल कर्मियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. यह सम्मान उनके समर्पण, मेहनत और जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बना.

अपने संबोधन में डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने कहा कि रेलवे के सभी कर्मचारी बेहतर कार्य कर रहे हैं, लेकिन गुणवत्ता को बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को अपने कार्य की स्वयं निगरानी करनी चाहिए और पूरी निष्ठा एवं दक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए.

वहीं, ‘गति शक्ति’ विभाग के कर्मचारी सुबोध कुमार ने बताया कि उनका विभाग लगातार पांचवीं बार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी टीम के सामूहिक प्रयास और बेहतर समन्वय को दिया.

समारोह के अंत में सभी सम्मानित कर्मियों के साथ समूह फोटो लिया गया और कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!