Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 3 जुलाई से पहली यात्रा; जानें कौन सा रूट आप... Moradabad: मुरादाबाद की 'लेडी विलेन' 3 साल बाद गिरफ्तार, मासूम चेहरे के पीछे छिपा था खौफनाक राज; पति... Noida Traffic Alert: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कें जाम; कई किलोमीटर... Rath Yatra Controversy: जगन्नाथ मंदिर और इस्कॉन के बीच क्यों ठनी? जानें रथ यात्रा की तारीखों को लेकर... West Bengal: सड़क-बिजली नहीं, भारतीय पहचान साबित करने का है ये चुनाव; 6 परिवारों की रूह कंपा देने वा... मंडप में सेहरा बांधकर पहुंचे दो दूल्हे, दुल्हन हो गई कन्फ्यूज कि किससे करे शादी? फिर जो हुआ वो कर दे... Weather Update: दिल्ली-NCR में सताएगी गर्मी, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; जानें यूपी-बिहार क... Noida: सैलरी को लेकर नोएडा में मजदूरों का भारी बवाल, पुलिस पर पथराव और आगजनी; हालात काबू करने के लिए... IDA सरकार को लगाया जा रहा आर्थिक चुना,प्राधिकरण प्रशासनिक अधिकारी पोरवाल बांट रहे रेवड़ी,नियमकायदों ... आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में मातम! पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 6 साल के मासूम की मौत; सुरक्षा पर उठे सवाल

13

Bageshwar Dham accident: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में एक बड़ा हादसा हुआ है. हरियाणा से अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए आए एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे की गंदे पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रेवाड़ी जिले के निवासी प्रवीण शर्मा अपने 6 वर्षीय बेटे दिव्यांश शर्मा और अन्य परिजनों के साथ सुबह ही बागेश्वर धाम पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि बच्चा कुछ समय से बीमार था, जिसके चलते परिवार उसे यहां लाया था. धाम में ही एक ढाबे पर वे लोग रुके हुए थे.

गड्ढे में बच्चे की डूबने से मौत

घटना बुधवार सुबह करीब 12 बजे की बताई जा रही है. इसी दौरान दिव्यांश खेलते-खेलते ढाबे के पास बने गंदे पानी से भरे एक खुले और गहरे गड्ढे में गिर गया. चूंकि परिवार के लोग अन्य कामों में व्यस्त थे, उन्हें तुरंत बच्चे के गायब होने का पता नहीं चला. कुछ समय बाद जब बच्चा दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद मासूम का शव उसी गड्ढे में मिला.

घटना के बाद परिजन तुरंत बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजकुमार अवस्थी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. सूचना मिलते ही बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घरवालों ने लगाए आरोप

मृतक के पिता प्रवीण शर्मा ने आरोप लगाया कि घटना के बाद अस्पताल से सरकारी एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची. उनका कहना है कि सूचना देने के बावजूद एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई और कुछ लोगों ने उनकी मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश भी की. गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी में भी बागेश्वर धाम में एक युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो चुकी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!