Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Moradabad News: जीजा से कोर्ट मैरिज करने वाली बहन का कत्ल, मुरादाबाद में 'सौतन' बनी सुमन ने ज्योति क... Air Compressor News: दोस्त ने मजाक में प्राइवेट पार्ट में भरी एयर कंप्रेसर की हवा, आंतें फटने से युव... Rewa College News: 'तुम अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ', रीवा में छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाला प्र... Agra News: आगरा में प्रेमी के लिए मां ने की 2 साल की बेटी की हत्या, शव को नाली में फेंका; पति ने खोल... Bengal News: मालदा जज घेराव मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 12 FIR दर्ज कर शुरू की जांच Dhar Murder Case: 'तुम काले हो, मुझे स्मार्ट लड़का चाहिए', धार में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर क्यो... AMU News: एमयू छात्र के कमरे से पिस्टल और जाली नोट बरामद, फर्जी सर्टिफिकेट पर एडमिशन का भी शक UP School New Rules: यूपी के 20 शहरों में स्कूलों की छुट्टी के लिए नई गाइडलाइन, ट्रैफिक नियम तोड़ने प... RSS सेमिनार विवाद: केजरीवाल ने की जज बदलने की मांग, हाईकोर्ट में CBI ने क्यों किया विरोध? धार में सनसनीखेज हत्याकांड: प्रेमी के प्यार में अंधी पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, रूह कंपा देगा...

Etawah News: इटावा में रेलवे के सहायक स्टेशन मास्टर रहस्यमयी ढंग से लापता! 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

61

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में इकदिल रेलवे स्टेशन पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर प्रिंसराज यादव के लापता होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है. 5 अप्रैल की सुबह घर से बिना बताए निकले प्रिंसराज का तीन दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका है. गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है और रेलवे विभाग में भी बेचैनी का माहौल बना हुआ है.

घर से निकले, फिर नहीं लौटे

30 वर्षीय प्रिंसराज यादव 5 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे अपने फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित घर से बिना किसी को जानकारी दिए निकल गए थे. काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद सुबह करीब साढ़े सात बजे थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई.

इकदिल रेलवे स्टेशन पर थे तैनात

प्रिंसराज यादव मूल रूप से भरथना थाना क्षेत्र के महावीर नगर मोहल्ले के निवासी हैं. वर्तमान में वह इटावा शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में रह रहे थे और इकदिल रेलवे स्टेशन पर सहायक स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं. जिम्मेदार पद पर तैनात होने के बावजूद उनका इस तरह अचानक लापता होना कई सवाल खड़े कर रहा है, जिससे विभागीय स्तर पर भी चिंता बढ़ गई है.

सीसीटीवी में आए नजर, जांच जारी

थाना फ्रेंड्स कॉलोनी प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि इटावा रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में प्रिंसराज यादव नजर आए हैं. हालांकि इसके बाद वह किस दिशा में गए और उनके लापता होने की वजह क्या है, इस बारे में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाश कर रही है और परिजनों व परिचितों से लगातार पूछताछ की जा रही है.

परिजनों की बढ़ती चिंता, जल्द बरामदगी की उम्मीद

तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग न मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार लगातार पुलिस से जल्द से जल्द प्रिंसराज यादव को खोजने की गुहार लगा रहा है. पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!