Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी... Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1... Abujhmad Transformation: अबूझमाड़ में थमी नक्सली हिंसा, नारायणपुर के बेनूर से शुरू हुआ विकास का नया ... Mahasamund Road Accident: महासमुंद में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत, 2 गंभी... MP Electric Bus Update: इंदौर से महेश्वर और बुरहानपुर तक दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस, इन प्रमुख रूटों पर श... Jabalpur Crime: जबलपुर में 'नकली परिवार' का बड़ा खेल, गढ़ा धन दिलाने के नाम पर पिता-पुत्र से ठगे 60 ... MP Beer Crisis: मध्य प्रदेश में बीयर का गहराया संकट, आबकारी विभाग ने एक्सपोर्ट पर लगाई रोक; जानें क्... Lightning Alert: महुआ के पेड़ के नीचे गिरी बिजली, भाई-बहन की दर्दनाक मौत; जंगल में मची चीख-पुकार अनूपपुर हादसा: 'जिस मलबे को मैं हटा रहा था, उसी में मेरे अपने दबे थे'; जेसीबी चालक की कहानी सुनकर भर... उज्जैन से खुलेगा अंतरिक्ष का रहस्य! डोंगला वेधशाला पहुंचे देश-विदेश के वैज्ञानिक, सीएम मोहन यादव भी ...

कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत

5

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने शनिवार को भारी तबाही मचा दी. अचानक बदले मौसम ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया. सबसे दर्दनाक हादसा काकादेव इलाके में हुआ, जहां सड़क से गुजर रहे एक ऑटो पर अचानक एक विशाल बरगद का पेड़ गिर गया. हादसे में ऑटो ड्राइवर और उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई, जिसका इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है.

राहत-बचाव कार्य में जुटी टीमें

घटना के बाद कानपुर की थाना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल रहा.

कई इलाकों में भारी नुकसान

आंधी-तूफान के चलते कल्याणपुर और किदवई नगर समेत कई क्षेत्रों में पेड़ गिरने और वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की खबरें सामने आई हैं. तेज हवाओं के कारण बिजली के पोल भी उखड़ गए, जिससे शहर के आधे से ज्यादा हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप हो गई.

नगर निगम पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि बरगद के इस पुराने पेड़ की कटाई-छंटाई के लिए कई बार नगर निगम को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. लोगों ने इस हादसे के लिए नगर निगम अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है.

प्रशासन अलर्ट, बहाली का काम जारी

फिलहाल कानपुर जिला पुलिस-प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है. बिजली विभाग और अन्य एजेंसियां नुकसान का आकलन कर आपूर्ति बहाल करने की कोशिश कर रही हैं. बात दें कि शनिवार शाम यूपी के कई जिलों- कानुपर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ में बारिश ने भारी तबाही मचाई. भीषण आंधी-तूफान और बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!