Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा...

Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्ट पर अलर्ट

27

इंडिगो फ्लाइट में धमाका होने की बड़ी घटना सामने आई है। अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि जब धमाका हुआ पावर बैंक एक बैग में रखा हुआ था। इस घटना से तुरन्त हड़कंप मच गया और एयरपोर्ट प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर तुरन्त फ्लाइट से यात्रियों को उतारा गया। इस दौरान गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन 5 यात्री घायल गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट 6E 108 हैदराबाद से चंडीगढ़ आई थी। इस दौरान जब फ्लाइट एयरपोर्ट पर खड़ी थी तभी एक यात्री का पावर बैंक फट गया। मौके पर फ्लाइट में धुआं ही धुआं भर गया, जिस कारण यात्री घबरा गए। इंडिगो द्वारा जारी किए बयान में बताया गया है कि तुरन्त संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरन्त फ्लाइट को खाली करवाया गया और उन्हें सुरक्षित तरीके से टर्मिनल तक पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि फ्लाइट को दोबारा संचालन करने से पहले जरूरी तकनीकी जांच की जाएगी।

मौके पर क्रू मैंबर्स द्वारा तुरन्त फायर सेफ्टी उपकरणों का इस्तेमाल कर आगू पर काबू पाया गया। फिलहाल अभी तक ये पता नहीं चला है कि पावर बैंक में धमाका कैसा हुआ। मौके पर पुलिस और एयरपोर्ट अथारिटी की टीमें जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!