Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रेता; लूट की कोशिश नाकाम

60

 भोपाल। बजरिया थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक ने अपने दो दोस्तों के साथ एक सवारी को लूटने का प्रयास किया। जब युवक ने विरोध किया तो आरोपितों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और अधमरी हालत में छोड़कर उसे भाग निकले। एक राहगीर ने घायल को अपनी बाईक पर बैठाकर बदमाशों का पीछा कर उन्हें पकड़ा, लेकिन बाद में वे भाग निकले। शिकायत पर बजरिया थाना पुलिस ने आटो चालक और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना शुक्रवार-शनिवार रात करीब 2:30 बजे की है।

युवक का पत्नी संग हो गया था विवाद

मूलत: छत्तीसगढ़ निवासी सूरज साहू पिता शिवसहाय (30) राज मिस्त्री का काम करता है और अपनी पत्नी व बच्चों के साथ आनंद नगर इलाके में रहता है। शुक्रवार रात उसका पत्नी से विवाद हो गया था, इस कारण वह नाराज होकर छत्तीसगढ़ जाने के लिए घर से निकला और सीधे भोपाल रेलवे स्टेशन फ्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंचा। जहां पर कुछ देर रूकने के बाद उसका मन बदल गया और वह रात करीब ढाई बजे वापस आंनद नगर जाने के लिए निकला। उसने रेलवे स्टेशन के पास से एक ई-रिक्शा रोका और उसमें सवार हो गया, उसमें पहले से एक व्यक्ति सवार था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!