Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

टैक्स लेने में नंबर 1, पानी देने में फेल! भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरस रहे वार्डवासी, प्रशासन मौन

81

खैरागढ़ : जिला मुख्यालय खैरागढ़ के वार्ड क्रमांक-1 पिपरिया से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है. जिसने शहर की मूलभूत सुविधाओं पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां लोग बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. किसी परिवार को सात साल से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है, तो कोई मां अपने छोटे बच्चों को घर में बंद कर सिर पर बाल्टी रख पानी लाने मजबूर है. हैरानी की बात ये है कि नगर पालिका नल कनेक्शन और पानी टैक्स तो ले रही है, लेकिन कई घरों तक आज तक पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंची.

पानी का जुगाड़ सबसे बड़ी मेहनत

पिपरिया वार्ड की गलियों में सुबह की शुरुआत पानी की तलाश से होती है.कहीं महिलाएं खाली बाल्टियां लेकर बोरिंग की ओर जाती दिखती हैं, तो कहीं परिवार निजी टैंकरों का इंतजार करता नजर आता है.इलाके में वर्षों पहले नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई थी. घर-घर नल कनेक्शन भी दिए गए, जिससे लोगों को उम्मीद थी कि अब पानी की समस्या खत्म होगी.लेकिन सालों गुजर जाने के बाद भी कई परिवारों के नलों से पानी नहीं निकला.

पिछले आठ वर्षों से मेरा परिवार अपने खर्च पर पानी खरीद रहा है. हर महीने टैंकर और पानी पर खर्च बढ़ता जा रहा है, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं मिला.कई बार शिकायत करने के बाद भी हालात नहीं बदले- शबाना बेगम,वार्ड निवासी

प्रेमलता वर्मा का कहना है कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही वार्ड की समस्या भूल जाते हैं.

पानी नहीं आने के बावजूद नगर पालिका नियमित टैक्स लिया जा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.हमने कई बार पानी का स्थायी समाधान मांगा लेकिन कोई जवाब नहीं आया- प्रेमलता वर्मा, वार्ड निवासी

वार्ड निवासी शेख इस्माइल ने बताया कि सात वर्षों में पानी खरीदने पर करीब एक लाख सत्तर हजार रुपये खर्च हो चुके हैं. अगर यही स्थिति रही तो आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ जाएगा. वहीं केवड़ा मारकंडे की कहानी सबसे ज्यादा झकझोरने वाली है. उनका कहना है कि पानी लाने के लिए उन्हें कई बार छोटे बच्चों को घर में बंद करके बाहर जाना पड़ता है.

दूर से सिर पर बाल्टी उठाकर पानी लाना मेरी रोज की मजबूरी बन चुकी है. पाइपलाइन बिछाने के बाद जिम्मेदार विभाग ने कभी यह नहीं देखा कि वास्तव में जलापूर्ति हो रही है या नहीं- केवड़ा मारकंडे,

वहीं नगरपालिका सीएमओ का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा.

मुझे समस्या की जानकारी मिली है। जल्द ही तकनीकी जांच कर वार्ड में जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे- पुनीत वर्मा, सीएमओ

अब बड़ा सवाल यह है जब लोग सालों से पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो जिम्मेदार व्यवस्था आखिर कब जागेगी? क्योंकि शिकायतें होती रहीं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रही. अब लोगों का सब्र जवाब देने लगा है और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!