Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में स्कोडा कार के अंदर मिला हैंड ग्रेनेड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

11

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक स्कोडा कार से हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में मिलने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

बताया जा रहा है कि शाहाबाद में शुगर मिल के पास खड़ी एक स्कोडा कार से हैंड ग्रेनेड मिला है। दरअसल दो दिन पहले तंगौर निवासी सूर्यप्रताप को एसटीएफ ने अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने शाहाबाद-लाडवा रोड स्थित अपने मोटर यार्ड में खड़ी स्कोडा कार में  हैंड ग्रेनेड छिपाकर रखा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुएहैंड ग्रेनेड को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया।

फिलहाल पुलिस और एसटीएफ आरोपी सूर्यप्रताप से लगातार पूछताछ कर रही हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी हैंड ग्रेनेड किस वजह और कहां से लेकर आया था और उसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!